लखनऊ में एनेक्सी के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, सचिवालय में बैठे थे योगी

punjabkesari.in Sunday, Jun 10, 2018 - 11:27 AM (IST)

लखनऊः  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते  एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल कर एनेक्सी के सामने आत्मदाह का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार जिले के मुसाफिर क्षेत्र के निरंजनपुरवा निवासी शमिता त्रिपाठी ने करीब 2 बजे अपनी मासूम बेटी वैष्णवी के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय एनेक्सी के सामने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल दिया और आग लगाने का प्रयास करने लगी। इस बीच पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।  

महिला का आरोप है कि उसका पति राजनारायण उसे प्रताड़ित करता है। वह उसे खाने पीने को नहीं देता है। उसका सुल्तानपुर में एक प्लाट था जिसे भी पति ने छीन लिया है और घर से निकाल दिया है। इस मामले में उसने जिलाधिकारी, मानवाधिकार आयोग तथा पुलिस में प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। उसके चार बच्चे हैं। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।  


 

Ruby