आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव में BJP ने फिर दिनेश लाल यादव को बनाया प्रत्याशी,  23 जून को होगा चुनाव

punjabkesari.in Saturday, Jun 04, 2022 - 01:43 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में हो रहे लोक सभा उप चुनाव के लिए भाजपा ने एक फिर भोजपुरी सिनेमा स्टार और सिंगर दिनेश लाल यादव निरहुआ को प्रत्याशी बनाया है। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने गुड्डू जमाली को मैदान में उतारा है। अखिलेश यादव के इस्तीफा देने के बाद यह लोक सभा सीट खाली हुई है। समाजवादी पार्टी ने अभी तक लोक सभा उप चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट नहीं जारी की है। 23 जून को मतदान होगा चुनाव

माना जा रहा है कि रामपुर सीट से आजम खान के परिवार से कोई भी सदस्य चुनाव मैदान में पार्टी उतार सकती है। वहीं बसपा ने रामपुर में उप चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। फिलहाल भारतीय जनता पार्टी ने रामपुर से घनश्याम लोधी, और आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ को चुनाव मैदान में उतारा है।

Content Writer

Ramkesh