बरेली में सिपाही ने फांसी लगाकर मौत को लगाया गले, पत्नी से 2 सालों से चल रहा विवाद

punjabkesari.in Wednesday, Jul 13, 2022 - 08:17 PM (IST)

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में राज्य पुलिस बल के एक सिपाही ने मंगलवार को देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अब तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।      

बरेली के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि सुभाष नगर में बदायूं रोड निवासी मृतक वीरेंद्र प्रताप सिंह 2015 बैच का सिपाही था। उसकी तैनाती मुरादाबाद में यातायात पुलिस में थी। उसे अपने पिता की जगह नौकरी मिली थी। वह पिछले काफी समय से बरेली में ही रह रहा था। परिजनों के मुताबिक काफी समय से पत्नी से विवाद चल रहा था। विवाद की वजह से डिप्रेशन में था। वह लगातार शराब का भी सेवन कर रहा था। देर रात सिपाही ने अपने कमरे में कमीज के सहारे फांसी लगा ली।       

सिपाही वीरेन्द्र प्रताप सिंह की 2017 में फरीदपुर की रुचि से शादी हुई थी। पति से विवाद के कारण पत्नी करीब दो साल से अपने मायके में रह रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static