मां-बाप और 10 महीने के भतीजे समेत 7 लोगों को काटा, अब शबनम की होगी फांसी

punjabkesari.in Wednesday, Feb 17, 2021 - 01:40 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक (शबनम) युवती ने 14 अप्रैल, 2008 की रात अपने माता-पिता समेत सात लोगों की हत्या कर दी थी। इस हत्या की घटना सुनकर हर किसी के रूह कांप गए थे। पुलिस के लिए भी यह हत्या चुनौती बन गई थी कि आखिर इतने लोगों की हत्या क्यों की गई। हालांकि पुलिस दे सघन जांच के बाद हत्या का खुलासा कर दिया।  प्यार में पागल बेटी ने सात लोगों को मौत की नीद सुला दी थी। जबकि कोर्ट ने उसे 13 साल बाद फांसी की सजा सुनाई है।

बता दें  कि आजादी के बाद से अब तक किसी भी महिला को फांसी की सजा नहीं दी गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने बताया कि अभी फांसी की तारीख तय नहीं है, लेकिन हमने तैयारी शुरू कर दी है। डेथ वारंट जारी होते ही युवती को फांसी दे दी जाएगी। यदि युवती को फांसी होती है तो यह भारत के इतिहास में पहली बार होगा कि जब किसी महिला को फांसी दी गई है। 

Content Writer

Ramkesh