शाहजहांपुर में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 25 घायल

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2020 - 12:48 PM (IST)

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में शाहजहांपुर (Shahjahanpur) के रोजा इलाके में राष्ट्रीय राज मार्ग 24 (National Highway 24) पर यात्रियों (Passengers) से भरी बस खाई में पलट गई जिसमें 25 लोग घायल हो गये। पुलिस ने घायल यात्रियों को उपचार के बाद एक गाड़ी से रवाना कर दिया।

वहीं एक महिला की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी यात्री झारखंड के हैं जो हापुड़, मेरठ तथा दिल्ली जा रहे थे।

Umakant yadav