फिरोजाबाद पंचायत चुनाव में सपा का पलड़ा भारी, BJP को छोड़ा पीछे

punjabkesari.in Thursday, May 06, 2021 - 01:01 PM (IST)

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पंचायत चुनावों के परिणामों ने सत्ताधारी भाजपा को धूल चटाकर सपा आगे निकलने में कामयाब रही है वही 14 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी की चावी अपने कब्जे में कर ली है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में जिले में भाजपा का प्रर्दशन बेहद शर्मनाक रहा है। 33 जिला पंचायत सदस्यों में से केवल तीन पर ही भाजपा जीत हासिल कर सकी वही बसपा ने पांच सीटे हासिल की है तो सपा 11 सीटों पर कब्जा कर सबसे आगे रही। निर्दलीयों ने 14 सीटों पर कब्जा कर सबसे आगे बाजी मारी है। निर्वतमान में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा था। निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष अमोल यादव अपनी सीट बचाने में भी कामयाब नही रहें वही भाजपा पार्टी के समर्थित अन्य प्रत्याशियों की हार से भाजपा में मायूसी छाई है।

वहीं सपा समर्थित 11 प्रत्याशियों की जीत से सपा समर्थकों में उत्साह बढा है। अब निर्दलीयों की जोड तोड से सपा नेताओं द्वारा जिला पंचायत की कुर्सी पर कब्जा करने की कवायद शुरू कर दी गई है। पंचायत चुनावों में हारे हुए कई प्रत्याशियों द्वारा मतगणना में गडबडी को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की गई है। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित शिकायतों पर अधीनस्थ अधिकारीयों द्वारा कारेवाई करने के निर्देश दिए है।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj