जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने सत्ता का किया दुरुपयोग, जनता देगी जवाब:भदौरिया

punjabkesari.in Sunday, Jun 27, 2021 - 02:20 PM (IST)

लखनऊ: जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों के निर्वाचन को लेकर सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा प्रदेश सरकार ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया है। समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों को नामांकन नहीं करने दिया गया है। भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या है जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा जिला पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। उसके बावजूद भाजपा ने सत्ता का दुरूपयोग कर समाजवादी पार्टी के सदस्यों पर पुलिस प्रशासन का दबाव बना कर अपने प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित करने का काम किया है।

बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा,गोरखपुर व अन्य जगह जिस तरह भाजपा सरकार ने पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को नामांकन करने से रोका है, वो हारी हुई भाजपा का चुनाव जीतने का नया प्रशासनिक हथकंडा है। भाजपा जितने पंचायत अध्यक्ष बनायेगी, जनता विधानसभा में उन्हें उतनी सीट भी नहीं देगी। गौरतलब है कि गोरखपुर में सपा प्रत्याशी का नामांकन नहीं कराने दिया गया। जिसके बाद भाजपा सपा कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट की हुई थी।

Content Writer

Ramkesh