बदायूं में बोले अखिलेश- गर्मी निकालने वाले पहले ही चरण के चुनाव में पड़ गए ठंडे

punjabkesari.in Saturday, Feb 12, 2022 - 01:42 PM (IST)

बदायूं: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज बदायूं दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा आप ने भाजपा के एक नेता के भाषण को सुना होगा जो  कह रहे हैं कि गर्मी निकाल देंगे। जैसे ही पहले चरण का चुनाव हुआ उनके कार्यकर्ता और नेता ठंडे पड़ गए हैं। पंचायत चुनाव के दौरान आप ने देखा होगा  बीजेपी ने लोकतंत्र को लूट लिया। बेटियों का चीर हरण तक कर लिया। इसलिए इनको जवाब देने का समय आ गया है। उन्होंने बसपा प्रमुख को आड़े हाथ लेते हुए कहा कुछ पार्टियां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के रास्ते से भटक गया है। इसलिए उसके बहुत सारे नेता सपा में आ गए हैं।



उन्होंने अपने चुनावी वादे को दोहराते हुए फिर कहा हमारी सरकार बनते ही आईटी  के क्षेत्र में 22 लाख रोज़गार दिए जाएंगे।नहीं समाजवादी पार्टी मेधावी छात्रों को मुफ़्त लैपटॉप फिर देगी। उन्होंने कहा कोरोना आया बहुत सारे लोग बीमार हो गए। सरकार दवाई का इंतजाम नहीं कर पाई। अस्पताल में बेड नहीं मिला। ऑक्सीजन नहीं मिला। जो सरकार लोगों की मदद नहीं कर पाई उसको हटाने का भी ये चुनाव है।



उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को एमएसपी नहीं दे पाई। खाद नहीं दे पाई। जो सरकार किसानों को खाद और एमएसपी नहीं दे पाई वो किसानों के लिए खुशहाली कैसे लाएगी। जब कभी बिजली का बिल आता है तो करंट लगता है। इसलिए हमने तय किया है कि समाजवादी सरकार बनेगी तो 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे। किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त देंगे। मेरे हाथ में कुछ लोगों ने बाबा साहब की तस्वीर दी है।  यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का है। नई लोकसभा बना रहे हैं पता नहीं लोकतंत्र बचेगा कि नहीं चलेगा संविधान बचेगा कि नहीं बचेगा? उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने इस बार समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है। 

Content Writer

Ramkesh