कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित मैराथन में मची भगदड़, कई लड़कियां हुई घायल

punjabkesari.in Tuesday, Jan 04, 2022 - 01:05 PM (IST)

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में कांग्रेस की आयोजित मैराथन  मैं लड़की हूँ लड़ सकती हूँ में अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ मचते ही जिसके चलते कई छात्राएं गई जिससे घायल हो गई। आयोजकों ने तेजी दिखाते हुए जमीन पर गिरी छात्राओं को उठाया। वहीं इस मामले में कांग्रेस के नेताओं बताया कि कही कोई व्यवस्था नहीं हुई है।



उन्होंने बताया कि प्रतियोगियों ने ह्यूमन नेचर के मुताबिक एक दूसरे से आगे निकलने की कोशिश की जिसके चलते कुछ छात्राएं गिर गई। वही पूर्व मेयर सुप्रिया एरन ने सफाई देते हुए कहा कि एक दूसरे से आगे निकलने के चलते छात्राएं गिर गई। फिलहाल किसी को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। 



उप्र कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया, “मैराथन में कुछ लड़कियां घायल हो गई हैं, और हम आगे के विवरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं।” उप्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा, “यह भाजपा सरकार द्वारा रची गई साजिश थी। स्थानीय जिला प्रशासन को पता था कि मैराथन हो रही है, लेकिन उन्होंने सहयोग नहीं किया।” उन्होंने कहा कि यह स्थिति “स्थानीय प्रशासन की ओर से ढिलाई का नतीजा” है। उन्होंने कहा, “सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने सहयोग नहीं किया और पूरी घटना में भाजपा की साजिश नजर आ रही है।

Content Writer

Ramkesh