CM योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पिछली सरकार में सिर्फ 4 जिलों में की जाती थी बिजली आपूर्ति

punjabkesari.in Sunday, Oct 17, 2021 - 05:21 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों में 75 जिलों में से सिर्फ चार जिलों में ही बिजली आपूर्ति की जाती थी। पर्व और त्योहारों पर प्रदेश अंधेरे में डूबा रहता था। हमारी सरकार आने बाद पूरे प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति की गई। कोयला संकट होने के बाद त्योंहार पर किसी घर में अंधेरा न हो इसके लिए सरकार ने 22 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली खरीद कर पूरे प्रदेश में आपूर्ति की। सरकार पीएम मोदी के मंत्र सबका साथ, सबका विकास पर काम कर रही है। प्रदेश में 2 करोड़ 61 लाख से अधिक शौचालय बनाए गए, आवास योजना के तहत 42 लाख परिवारों के घर का सपना पूरा किया गया।   उन्होने कहा कि पर्व और त्योंहार बहुत से परिवारों की आय का जरिए होते हैं। लेकिन 2017 से पहले जब त्यौहार आते थे तो प्रदेश में दंगे होते थे। कारोबार चौपट हो जाते थे। हमारी सरकार आने के बाद पिछले साढ़े चार सालों में एक भी दंगा नहीं हुआ है।

सीएम ने कहा कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार यूपी में 41 हजार स्थानों पर मूर्तियां रखी जाती है। शुक्रवार शाम तक 32 हजार मूर्तियों का सकुशल विर्सजन हो चुका है। कहीं कोई भी घटना नहीं हुई । यह सभी 41 हजार मूर्तियां मिट्टी की बनी थी, जो अपने ही कारीगरों ने तैयार की थी। इन आयोजनों से कितने लोगों को रोजगार मिला होगा। किसी ने यहां पंडाल लगाया होगा, दीये जले होंगे, कलाकार आए होंगे, बिजली की सजावट हुई होगी। पर्व रोजगार का जरिया हैं। नवरात्रि का त्योंहार पूरे प्रदेश में भव्यता से मनाया गया, कहीं कोई विवाद नहीं हुआ। त्यौहार के दौरान बरती गई सावधानी और लोगों के उत्साह के आगे कोरोना भी हार गया।

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी व केन्द्रीय कैबिनेट की बदौलत पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता मिल सकी है। इससे उनकी मान्यता बढ़ी है। अब आयोग द्वारा दिया गया कोई भी आदेश न्याययिक आदेश होता है। यह सिफर् भाजपा सरकार में ही संभव हो सका। सीएम ने कहा कि 2015-2016 में गरीब बच्चों को स्कालरशिप नहीं मिली थी।

हमारी सरकार आने के बाद पूर्वदशम में 30 लाख 63 हजार छात्रों को 627 करोड़ 49 लाख की छात्रवृति दी जा चुकी है। दश्मोत्तर के 69 लाख 18 हजार 683 छात्रों को स्कालरशिप व फीसपूर्ति की गई है। गरीब छात्रों के लिए 64 छात्रावास व 38 बालिकाओं के लिए छात्रवास बनाए गए है। गरीब कन्यों की शादी के लिए अनुदान देने का काम सरकार कर रही है।  कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, औद्योगिक विकास राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति , राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप, महामंत्री प्रियंका रावत, प्रदेश मंत्री अश्फाक उल्ला, संजय पटेल आदि उपस्थित रहे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static