दबंगों की घिनौनी करतूत, महिला के प्राइवेट पार्ट में लाठी से हमला कर किया लहूलुहान

punjabkesari.in Thursday, Sep 14, 2017 - 11:53 AM (IST)

बांदा(जफर अहमद): उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां पर दबंगों ने जमीनी विवाद के चलते पहले महिला को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में लाठी से हमला कर घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। महिला को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार मामला बिसंडा थाना क्षेत्र का है। जहां पर जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने महिला को पीटा और फिर डंड़ों से उसके प्राइवेट पार्ट में हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। परिजनों का कहना है कि इस वारदात को अंजाम गांव के ही 4 दबंगों ने दिया है। उन्होंने महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर उसको मारने की कोशिश भी की।

बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते दबंगों ने बीते महीने भी महिला के साथ मारपीट की थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिलहाल अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।