मुसीबत में मॉडल, आफत बना आशिकः शादी से मना करने पर बनाया बंधक

punjabkesari.in Friday, Jul 13, 2018 - 02:48 PM (IST)

अलीगढ़ः "अगर तू मेरी न हो सकी तो मैं तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा " कहने को तो ये फिल्मी डायलॉग है लेकिन इसको हकीकत में तब्दील करने को निकल पड़ा अलीगढ़ का एक युवक। दरअसल भोपाल के मिसरोद इलाके में रोहित सिंह नाम के एक सिरफिरे ने मॉडल युवती को बंधक बना लिया। युवती बीएसएनएल के रिटायर्ड एजीएम की बेटी है। वो एमटेक करने के बाद मुंबई में मॉडलिंग करती है। बताया जा रहा है कि रोहित भी मॉडल है। 

जानकारी के मुताबिक मामला फोर्च्यून सिटी के एक अपार्टमेंट का है। गुरुवार रात रोहित ने मॉडल युवती को बंधक बना लिया, लेकिन इसका पता सुबह सात बजे चला वो खुद को गोली से उड़ाने की धमकी दे रहा था। ख़बर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन 5 घंटे बाद तक पुलिस नाकाम रही। युवक हाथ में कैंची और पिस्टल लिए हुए है।

पुलिस को देखकर उसने खुद को घायल कर लिया। बताया जा रहा है, रोहित इस मॉडल को पहले से जानता है और काफी समय से लगातार उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा है। युवती को भी उसने घायल कर दिया है। पुलिस कटर और रस्सी लेकर अंदर जाने की कोशिश में लगी हुई है। युवती को सही-सलामत बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। युवती की मां को बुलाकर उन्हें अंदर भेजने की कोशिश भी की गई।

बता दें कि ये फ्लैट युवती का ही है। इसके एक कमरे में रोहित ने युवती को बंधक बना रखा है। युवक बार-बार खुद को गोली से उड़ा लेने की धमकी दे रहा है। पुलिस को जानकारी मिली है कि रोहित सिंह अलीगढ़ का रहना वाला है। इसी साल अप्रैल में एक मामले में मिसरोद पुलिस ने उसे गिरफ़्तार किया था।
 

Ruby