अखिलेश को शिवपाल ने जीत की दी अग्रिम बधाई, कहा- बाईस में सपा गठबंधन लिखेगी कामयाबी नई इबारत

punjabkesari.in Monday, Jan 31, 2022 - 03:49 PM (IST)

लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी  के (प्रसपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव को करहल से नामांकन पर अखिलेश यादव को रिकार्ड मतों से जीत की अग्रिम बधाई दी है।  उन्होंने कहा  जनता का आशीर्वाद और दुआएं आपके साथ है।  बाईस में आपके नेतृत्व में सपा गठबंधन सरकार कामयाबी की नई इबारत लिखेगी। गरीबों व मजलूमों के सपने को आप साकार करेंगे।



बता दें कि अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट के लिये अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पहली बार विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे अखिलेश ने दोपहर मैनपुरी कलेक्ट्रेट में करहल विधानसभा सीट के लिये पर्चा भरा। इस अवसर पर उनके साथ सपा के कद्दावर नेता एवं करहल के मौजूदा विधायक सोबरन सिंह यादव मौजूद थे। हालांकि कलेक्ट्रेट के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे और सपा की जीत के नारे लगाये। करहल में चुनाव के तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होना है। कांग्रेस ने इस सीट से ज्ञानवती यादव को और बसपा ने कुलदीप नारायण को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार का नाम अभी घोषित नहीं हुआ है।  

Content Writer

Ramkesh