प्रियंका गांधी ने फिर साधा योगी सरकार पर निशाना, कहा- अपराधियों को संरक्षण क्यों?

punjabkesari.in Monday, Aug 05, 2019 - 11:05 AM (IST)

लखनऊः उन्नाव रेप केस इन दिनों फिर मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है। विपक्ष लगातार इस मामले को लेकर योगी सरकार को घेर रहा है। इसी कड़ी में उन्नाव मामले पर लगातार प्रतिक्रिया देने वाली कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ये आवाज आज पूरे उत्तर प्रदेश से उठ रही है। उप्र के शहरों से उन्नाव की बेटी को न्याय दिलाने के लिए आम लोगों ने कांग्रेस द्वारा चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया। प्रियंका आगे कहती हैं कि जनता के मन में सवाल है कि जब सरकार की जिम्मेदारी सुरक्षा की है तो अपराधियों को संरक्षण क्यों?

क्या है मामला?
बता दें कि 28 जुलाई 2019 को उन्नाव रेप पीड़िता जेल में अपने चाचा को मिलने रायबरेली जा रही थी। इस दौरान उनका परिवार और वकील के साथ थे। वहीं इस बीच के ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में पीड़िता की चाची, मौसी और कार ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि रेप पीड़िता और वकील बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। हादसे के 9 दिन बाद पीड़िता की हालत में कोई सुधार नहीं है। जबकि वकील की हालक में थोड़ा सुधार आया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static