सीरियल किलिंग की घटनाएं कानून व्यवस्था की स्थिति का द्योतक: अखिलेश

punjabkesari.in Saturday, Apr 23, 2022 - 08:48 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रयागराज में सीरियल किलिंग की घटनाओं से प्रदेश की कानून व्यवस्था में गिरावट का अंदाजा होता है।

यादव ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार में सामूहिक नरसंहार के गढ़ बन चुके प्रयागराज में एक के बाद एक समूचे परिवार की हत्या की वारदात से लोग आतंकित है और कानून व्यवस्था कलंकित है। 22/23 अप्रैल की रात गंगापार के थरवई थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में चार लोगों की गला रेतकर की गई नृशंस हत्या विचलित करती है। आशंका है विकलांग बेटी और पांच माह की गर्भवती बहू के साथ दुष्कर्म भी हुआ। हत्यारों ने घर में आग लगाकर अपना कुकृत्य छुपाने की कोशिश भी की। उन्होने कहा कि प्रयागराज में अप्रैल महीने में दो बार सामूहिक हत्याकाण्ड हो चुके हैं। 16 अप्रैल को नवाबगंज के खागलपुर में पांच लोगों की नृशंस हत्या हुई। इससे पूर्व 25 अक्टूबर 2021 को गोहरी गांव में एक परिवार के चार लोगों की हत्या हुई। प्रयागराज में सीरियल किलिंग की इन हत्याओं से कानून व्यवस्था में गिरावट का अंदाजा होता है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था के क्षेत्र में बुरी तरह विफल रही है। मुख्यमंत्री के तमाम दावे रोज हो रही हत्याओं से हवाई साबित हुए है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म की तमाम घटनाएं राष्ट्रीय क्राइम ब्यूरो के रिकाडर् में दर्ज है। अपराध नियंत्रण के लिए समाजवादी पाटर्ी ने जो प्रयास किए थे उन्हें निष्क्रिय करके भाजपा ने जता दिया है कि उसकी नीयत अपराधियों को संरक्षण देने की है। सत्ता संरक्षित अपराधी आज प्रदेश भर में सक्रिय है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static