मऊ से मैनपुरी तक...अखिलेश यादव के करीबियों पर इनकम टैक्स की ताबड़तोड़ छापेमारी से हड़कंप

punjabkesari.in Saturday, Dec 18, 2021 - 01:45 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अखिलेश यादव के ताबड़तोड़ रैलियां कर सपा का जनाधार मजबूत करने में जुटे हैं। इस बीच सपा अध्यक्ष के करीबियों पर अब इनकम टैक्स का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए इनकम टैक्स की टीम ने तीन करीबियों के यहां छापेमारी की है।

मैनपुरी, लखनऊ और मऊ में एक साथ समाजवादी पार्टी के नेताओं के घर इनकम टैक्स की रेड से हड़कंप मचा है। 

राजधानी लखनऊ में अंबेडकर पार्क के पास स्थित जैनेंद्र यादव के आवास छापा पड़ा है। साथ ही मऊ में राजीव राय के घर पर भी इनकम टैक्स की टीम मौजूद है। मैनपुरी के मनोज यादव समेत कई लोगों के ठिकानों पर भी छापा मारा है। राय ने आरोप लगाया है कि ये कार्रवाई राजनीतिक द्वेष के चलते की गई है।

यादव जानी मानी कंपनी आरसीएल ग्रुप के मालिक हैं। बताया जा रहा है कि अधिकारियों के साथ 12 गाड़ियों का काफिला था। पूरे घर को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है और सदस्यों से पूछताछ जारी है। 


सूत्रों के मुताबिक, मनोज यादव को कल रात में इनकम टैक्स विभाग ने टूंडला टोल से गिरफ्तार किया था। उसके पास से 40,00,000 नगद मिले थे। मनोज यादव के आगरा में मैनपुरी में अन्य कई जिलों में प्रॉपर्टी बताई जा रही है। पूछताछ के बाद कल रात में उसे छोड़ दिया गया। आगरा में अभी कहीं भी रेट की सूचना नहीं आ रही है। 
 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj