उम्र के साथ-साथ ताजमहल की खूबसूरती पर बढ़ा खतरा, जानिए वजह

punjabkesari.in Friday, May 11, 2018 - 10:42 AM (IST)

आगरा: ताजमहल संरक्षण को लेकर एक बार फिर चर्चा में बना हुआ है। उम्र के साथ-साथ ताजमहल पर खतरा भी बढ़ता जा रहा है। ताजमहल की मीनारों, बुर्जियों और गुंबदों के अंदर लगे लोहे का सरिया गल चुका है। इसके साथ ही संगमरमरी पत्थर भी अब अपना रंग-रूप खोता जा रहा है।

इसका पता हाल ही में आई आंधी के बाद चला है। ताजमहल की मीनारों, बुर्जियों और गुंबदों के अंदर लगा लोहे का गला हुआ सरिया साफ दिखाई दे रहा है। ताजमहल की मीनारों, बुर्जियों और गुंबदों के अंदर सरिया गला मिलने के मामले में पुरातत्व विभाग द्वारा मंथन किया जा रहा है।

मानना यह है कि सरिया गलने से ताजमहल को खतरा बढ़ रहा है। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन्हें निकालकर नया सरिया लगाना तो मुश्किल काम है, लेकिन फिर भी इसे बदलने का काम किया जा रहा है।

Anil Kapoor