बढ़ती दरिंदगीः युवक ने 4 वर्षीय मासूम को बनाया हवस का शिकार

punjabkesari.in Saturday, Nov 16, 2019 - 11:15 AM (IST)

हाथरसः उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ती दरिंदगी महिला सुरक्षा पर तो सवाल उठाता ही है मगर दरिंदगी को लेकर ताज्जुब तब होता है जब दरिंदे मासूम बच्चियों को भी अपनी हवस का शिकार बना लेते हैं। हालांकि एक सवाल जरूर छोड़ देते हैं उन तमाम योजनाओं के प्रति जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए बना है। ऐसा ही एक मामला हाथरस का सामने आया है जहां पड़ोसी युवक ने 4 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।

बताते चलें कि दरिंदगी का यह नया मामला यूपी के हाथरस जिले के थाना चंदपा क्षेत्र के गाँव का है। जहां 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म उसके पड़ोसी युवक ने ही किया। घर के बाहर खेल रही 4 वर्षीय मासूम बच्ची को युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया। दरिंदा बच्ची को कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर घटना को अंजाम दिया। वहीं इस घटना की जानकारी जब मासूम बच्ची के परिजनों को हुई तो परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराया है।

एएसपी सिद्धार्थ वर्मा के अनुसार थाना पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली है। मासूम बच्ची को  डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है। 

Ajay kumar