INDIA एलायंस निराश और हताश लोगों का गठबंधन, तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी NDA : अनुप्रिया पटेल

punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2023 - 04:50 PM (IST)

प्रयागराज: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सोमवार को प्रयागराज पहुंची। जहां उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारो से वार्ता की। उन्होंने 2024 में एनडीए के गठबंधन का फिर से सत्ता में वापसी करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि इस बार की जीत 2014 से और भी बेहतर होगी।

प्रयागराज पहुंची अनुप्रिया पटेल, 2024 में फिर मोदी सरकार बनने का दावा, कहा- अपना कुनबा बढ़ा रहा है NDA

तीसरी बार सत्ता में झंडा गाड़ने का काम करेगा एनडीए गठबंधन
सर्किट हाउस पहुंची केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार किया। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सत्ता में झंडा गाड़ने का काम करेगी। 2024 के चुनाव में एनडीए 2014 से ज्यादा बहुमत से वापसी करेगी।

PunjabKesari

इंडिया एलायंस हताश लोगों का गठबंधन
उन्होंने बताया इंडिया एलायंस निराश और हताश लोगों का गठबंधन है। इनका जनता की समस्याओं से दूर- दूर तक कोई वास्ता नहीं है। अनुप्रिया पटेल ने कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल दल लंबे समय से सत्ता से बाहर हैं। जनता * इनको लगातार पसंद नही कर रही है। इससे यह निराश हो चुके हैं। राजनीति में बने रहने के लिए यह लोग इंडिया नाम से गठबंधन बनाकर देश की जनता को गुमराह कर कर रहे हैं। यह कभी कामयाब नहीं होंगे। अनुप्रिया ने कहा लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने और प्रत्याशी उतारने का अधिकार है। इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static