भारतीय रेल ने उत्तर प्रदेश के इस जिले के 4 स्टेशन के बदले नाम

punjabkesari.in Friday, Feb 21, 2020 - 04:18 PM (IST)

प्रयागराजः भारतीय रेल ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के चार स्टेशन के नाम में परिवर्तन किया है। भारतीय रेल के सूत्रों ने शुक्रवार को यहां कहा कि प्रयागराज जिले के चार स्टेशनों के नाम कल गुरूवार को बदले गये। इलाहाबाद स्टेशन का नाम अब प्रयागराज जंक्शन होगा। जबकि इलाहाबाद सिटी स्टेशन अब प्रयागराज राम बाग के नाम से जाना जायेगा।

इलाहाबाद चौकी स्टेशन का नाम बदल कर प्रयागराज चौकी तथा प्रयागराज घाट का नाम बदल कर प्रयागराज संगम कर दिया गया है। इलाहाबाद में साल 2019 को हुये कुंभ के पहले जिले का नाम 18 अक्तूबर 2018 को प्रयागराज किया गया था। 

Tamanna Bhardwaj