घूमने गए भारतीय युवकों की नेपाल पुलिस से हुई बहस, फायरिंग में एक की मौत

punjabkesari.in Friday, Mar 05, 2021 - 04:55 PM (IST)

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में भारतीय युवकों के साथ नेपाल पुलिस की बहस हो गई। नेपाल घूमने गए तीनों युवकों से बहस के बाद पुलिस ने युवकों पर फायरिंग कर दी जिसमें एक भारतीय युवक की मौत हो गई।

बता दें कि गोविंदा अपने साथी पप्पू सिंह और गुरमेद सिंह के साथ नेपाल घूमने गया था। इस दौरान नेपाल पुलिस के साथ उनकी बहस हो गई। जिसमें गोलीबारी के दौरान एक युवक की जान चली गई। वही एक जान बचाकर भारत की सीमा में घुस आया वहीं तीसरे युवक की जानकारी नहीं मिल पाई है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। वहीं भारत-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी अलर्ट कर दी गई है। मौके पर जिलाधिकारी समेत अन्य आला अधिकारी पहुंच चुके हैं।

 

 

Content Writer

Moulshree Tripathi