बिकरू कांड के कुख्यात विकास दुबे की 67 करोड़ की संपत्तियां हुई जब्त, रिश्तेदारों को भी लगा झटका

punjabkesari.in Monday, May 09, 2022 - 01:41 PM (IST)

कानपुर: यूपी के बहुचर्चित बिकरू कांड के बाद एनकाउंटर में मारे गए हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके रिश्तेदारों की 67 करोड़ संपत्तियां जब्त की गई हैं।  इन जब्त हुई संपत्तियों में विकास दुबे की पत्नी की संपत्ति, मां की संपत्ति और दोनों बेटों की संपत्ति शामिल है। कानपुर आउटर के एसपी अजीत सिन्हा की रिपोर्ट पर डीएम कोर्ट ने उसकी संपत्तियों को अटैच करने का आदेश दिया है।

इनमें बिकरू, चौबेपुर, कानपुर देहात और लखनऊ में 13 अचल तो बाकी 10 चल संपत्तियां हैं। अब संपत्तियों पर तहसीलदार स्तर का अधिकारी बतौर रिसीवर तैनात होगा। कानपुर देहात व लखनऊ डीएम को रिसीवर बैठाने का पत्र भेजा जाएगा।

बिकरू कांड को अंजाम देने वाले विकास दुबे, उसकी पत्नी रिचा दुबे और अन्य रिश्तेदार की बेनामी संपत्तियों की काफी समय से जांच चल रही थी। विकास के बिकरू स्थित मकान पर बुलडोजर चलने के बाद उसकी अन्य संपत्तियों पर भी नजर थी। पुलिस की रिपोर्ट के बाद डीएम कोर्ट ने संपत्तियां जब्त कर लीं। ये संपत्तियां विकास दुबे, उसकी मां सरला दुबे, पत्नी ऋचा दुबे, छोटे भाई दीपू, बेटे आकाश और शानू के नाम पर हैं।
 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj