गोंडा में हैवानियत: घर में सो रही महिला से गैंगरेप, दरिंदों ने हाथ-पैर बांधा... मुंह में कपड़ा ठूंस घटना को दिया अंजाम

punjabkesari.in Saturday, Oct 23, 2021 - 12:36 PM (IST)

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां घर में सो रही एक महिला को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

बता दें यह मामला जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र का है, जहां  एक महिला अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान रात में करीब 1 बजे 3 दबंग उसके घर में घुस गए। सो रही महिला को पकड़कर उसके हाथ-पैर बाँध दिए। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिए। इसके बाद दरिंदों ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर पीड़िता के बच्चे जाग गए और शोर मचाने लगे। जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़िता के अनुसार तीनों आरोपी गांव के ही  तिलकराम, छोटकउ और अशोक है। जिनके खिलाफ पीड़िता ने थाने में नामजद तहरीर दी है। वहीं पीड़िता के तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static