इंसानियत शर्मसारः हत्या कर खूनी ने शव पर फेंका तेजाब, काटे हाथ

punjabkesari.in Wednesday, Aug 16, 2017 - 04:51 PM (IST)

बुलन्दशहरः बुलन्दशहर मेें एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।जिसको पढ़कर आपके रोगंटे खड़े हो जाएंगे। जहां दरिंदों ने सुपरवाइजर को अगवा करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर डाली। इतने में उनका दिल नहीं भरा तो दरिंदों ने शव को पेड़ से लटका कर तेजाब फेंक दिया और उसके हाथ भी काट दिए। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक ये शव सतेन्द्र सिंह चौधरी का है। जो गे्रटर  नोएडा विकास प्राधिकरण में एनक्रोचमेंट सुपरवाइजर के पद पर तैनात थे। सतेन्द्र सिंह परिवार सहित नोएडा में रहते थे और प्रत्येक शनिवार को अपने गांव अल्लीपुर आते थे। 8 अगस्त को सतेन्द्र नोएडा से बीबीनगर पुलिस चौकी पर अपनी कार चालान किेए जाने के बाद छुडाने आये थे मगर कार नही छुटी तो अपने गांव जाने के लिए फोन कर बेटे को आने को कहा। जब बेटा बताई गई जगह पहुंचा तो वहां सतेन्द्र नही मिले उन्हे अगवा किया जा चुका था।

परिजनों ने काफी तलाश किया मगर जब नही मिले तो 12 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज करा दी। आज सतेन्द्र सिंह का शव उसी के ही ईख के खेत में पेड पर लटका मिला। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि लापता होने के बाद एक महिला ने सतेन्द्र सिंह को रात में 13 बार फोन किया। पुलिस ने काल डिटेल भी जुटा ली मगर समय रहते कार्रवाई की होती तो शायद सतेन्द्र की हत्या न होती। पुलिस अब भी महिला को नही पकड पा रही है।