महिला जागरूकता अभियान के तहत पुलिस ने छात्रा को बनाया एक दिन का इंस्पेक्टर

punjabkesari.in Saturday, Jul 13, 2019 - 05:54 PM (IST)

हमीरपुरः हमीरपुर में महिलाओं के साथ लगातार बढ़ रहे अपराध को देखते हुए हमीरपुर पुलिस महिलाओं की जागरूकता का अनोखा अभियान चलाया है।उसी के तहत आज पुलिस ने स्कूल की लड़कियों को थाने बुला कर पुलिस की कार्यशैली से रु-ब-रु कराया और उन्ही लड़कियों में से एक लड़की को एक दिन का इंस्पेक्टर बनाया।

दरअसल, जरिया थाना क्षेत्र में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा अंशिका को एक दिन का इंस्पेक्टर बना कर पुलिस ने अपनी कार्यशैली के बारे में बताया गया। यह नौबत तब आई जब पुलिस महिला जागरूकता कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंची हुई।

तभी लड़कियों ने पुलिस से शिकायत करने या थाने जाने में डर लगने की बात कही। इसी बात को पुलिस ने मार्क किया और आज पुलिस ने स्कूल की सारी लड़कियों को थाने बुला लिया और अपनी कार्यशैली के बारे में बताते हुए सभी लड़कियों को जागरूक करते हुए बताया की पुलिस आपकी दोस्त है।

इस बारे में थाना प्रभारी का कहना है कि ऐसा करने से महिलाओं के दिलों से पुलिस का खौफ खतम होगा और महिलाएं या लड़कियां बे-झिझक होकर पुलिस से अपनी परेशानियां बता सकेंगी।

Tamanna Bhardwaj