बीच रास्ते मनचले करने लगे छेड़खानी, व‍िरोध करने पर क‍िया चाकू से हमला

punjabkesari.in Sunday, Oct 29, 2017 - 10:54 AM (IST)

बिजनौरः बिजनौर में कॉलेज से घर लौट रही एक छात्रा पर बाइक सवार 2 मनचलों ने रोककर छेड़छाड़ का प्रयास किया। जब उसने व‍िरोध क‍िया तो आरोपि‍यों ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

वहीं गंभीर हालत में छात्रा को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। दरअसल घटना हल्दौर इलाके के गांव चांदा नंगली की है। इस मामले में छात्रा के परिजनों ने शानू और शैंकी नाम के युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के अधार पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

घटना के बाद छात्रा के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी स्थानीय डिग्री कॉलेज की छात्रा है। जब वो काॅलेज से वापस घर लौट रही थी। इसी बीच बाइक सवार 2 युवकों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया और छेड़छाड़ की। जब उसने व‍िरोध क‍िया तो आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

वहीं वारदात के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। घायल छात्रा को गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घर पर दबिश दी, लेकिन दोनों घर से फरार बताए जा रहे हैं।