अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसः योगी आदित्यनाथ करेंगे ‘नारी शक्ति’ का सम्मान

punjabkesari.in Thursday, Mar 08, 2018 - 11:56 AM (IST)

लखनऊः लखनऊ में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम योगी उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न जिलों से आई महिलाओं का सम्मान किया। बता दें कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी के साथ-साथ उमा भारती, स्वाती एवं रीता बहुगुणा जोशी ने किया। वहीं इस कार्यक्रम में गावों को खुले में शौच मुक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली 29 महिलाओं को सम्मानित किया गिया। 

जानिए पूरा कार्यक्रम
माननीय कांशीराम स्मृति उपवन में हो रहे इस कार्यक्रम में नारी शक्ति का सम्मान किया । वहीं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय मंत्री उमा भारती कर रही हैं। इतना ही नहीं इस कार्यक्रम में 8 जिलों के डीएम, सीडीओ और अफसर भी आज इस कार्यक्रम सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा 35 जिलों के लिए स्वच्छ्ता रथ रवाना करेंगे जो हर दिन 2 गांवों को स्वच्छता के संदेश देकर जागरूक करेगा। कार्यक्रम के दौरान पंचायत पोर्टल भी लांच किया जाएगा। 

प्रदेश की 200 महिला प्रधान होंगी शामिल
वहीं कार्यक्रम के दौरान दूसरे प्रदेश की 200 महिला प्रधान भी शामिल हो रही हैं। उमा भारती ने अपने संबोधन में कहा कि आज लगभग 15 हजार महिला सरपंच शामिल हुईं हैं। 21वीं सदी भारतीय नारी के नाम से जानी जाएंगी।

महिला सशक्तीकरण से जुड़ी जरूरी जानकारियां दी
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित ‘स्वच्छ शक्ति’ कार्यक्रम में बलिया जिले की 52 महिला ग्राम प्रधान भाग लेंगी। उनके साथ तीन महिला स्वच्छाग्राही भी प्रतिभाग करेंगी। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने अपने कैम्प कार्यालय से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने सभी महिला प्रधानों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यक्रम में स्वच्छता के सम्बन्ध में बताई जाने वाली बातों को ध्यान से सुनें। साथ ही अपने गांव में उन संदेशों का प्रचार प्रसार कराएं। साथ ही उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण से जुड़ी जरूरी जानकारियां वहां दी जाएंगी, जिसे वापस आकर अपने गांव में अमल कराना है।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित 
जिलाधिकारी बलिया ने रवाना करने से पहले सभी महिलाओं को बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूरे यूपी से 12 हजार महिलाएं भाग ले रही हैं। इसका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता के प्रति जागरूता अभियान में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कराना है। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर डीपीआरओ अविनाश कुमार, डीपीएम दीनबंधु सिंह, जिला सलाहकार इसरार अहमद, जिला स्वच्छ भारत प्रेरक श्रवण वर्मा आदि मौजूद थे।

अन्य प्रदेशों से भी महिलाओं को किया आमंत्रित
इसके अलावा बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान तथा ओडिसा की 200 महिला प्रधानों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। यहीं नहीं, इस महिला सम्मेलन में प्रदेश की सभी महिला सांसदों और महिला विधायकों को भी विशेष आमंत्रण भेजा गया है।