UP: 21 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद, जानिए पल-पल की अपडेट

punjabkesari.in Friday, Dec 27, 2019 - 11:55 AM (IST)

  • जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट जारी।
  • चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात।
  • यूपी के 21 जिलों में इंटरनेट बंद।
  • पूरे प्रदेश में 31 दिसम्बर तक धारा-144 लागू।
  • संवेदनशील इलाकाें में ड्राेन से रखी जा रही है नजर।
  • सीनियर अफसराें काे निगरानी के आदेश।

लखनऊः नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बवाल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। वहीं सूत्रों के अनुसार जुमे की नमाज के बाद कानून के विरोध में हिंसक प्रदर्शन की आशंका है। इसी वजह से कई दिनों से इंटरनेट बंद की असुविधा की मार झेल चुके यूपी के आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद सहित 21 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं हैं।

इस विषय पर प्रशासन का कहना है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कानून के विरोध में हिंसक प्रदर्शन की आशंका है। आगरा में आज सुबह 8 बजे से इंटरनेट सेवा बंद है जो शुक्रवार शाम 6 बजे तक बंद रहेगी। फिरोजाबाद और मथुरा में भी शुक्रवार शाम 6 बजे तक के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है।

उद्देश्य CAA को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों को रोकना है
आगरा में जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर कहा कि इसका उद्देश्य सीएए को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों को रोकना है। आदेश में कहा गया है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद एकबार फिर हिंसक प्रदर्शन हो सकते हैं।बता दें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को जुमे कीनमाज के बाद पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हिंसा भड़की थी। इस दौरान जगह-जगहतोडफ़ोड़, पथराव और आगजनी कीघटनाएं सामने आई थीं। कानून को लेकर यूपी भर में हुए प्रदर्शन में 16 लोगों की मौत हो गई।

बैंक और सरकारी नेटवर्क सर्विस में इंटरनेट बंदलागू नहीं होगा
आगरा के एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी ने बताया, 'यूपी के अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद और दूसरेजिलों में सीएए को लेकर हिंसक प्रदर्शन हो चुके हैं जिसको लेकर सोशल मीडिया परअफवाहें उड़ाई जा रही हैं।कुछ संगठन प्रदर्शन आयोजित कर शहर कीकानून-व्यवस्था को चुनौती दे सकते हैं। सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। बैंक और सरकारी नेटवर्क सर्विस में इंटरनेट बंद लागू नहीं होगा। 




 

Ajay kumar