IPS अमिताभ ठाकुर ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आवास के बाहर जबरिया रिटायर्ड का लगाया पर्चा

punjabkesari.in Thursday, Mar 25, 2021 - 03:36 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कैडर के चर्चित IPS ऑफिसर अमिताभ ठाकुर एक बार फिर में सुर्खियों में आ गए हैं।  उन्होंने अपने आवास पर लगे नेम प्लेट के आगे  जबरिया रिटायर्ड  का पर्चा चस्पा कर दिया है। इसके बाद से इसक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि गृह मंत्रालय की स्क्रीनिंग में उत्तर प्रदेश के चर्चित IPS अमिताभ ठाकुर सहित 3 IPS अफसरों को सरकारी सेवा के लिए अनुपयुक्त पाया गया था। तीनों अधिकारियों पर गंभीर आरोपों लगे है। अमिताभ ठाकुर फिलहाल आईजी रूल्स एंड मैनुअल के पद पर थे। इसके अलावा IPS राजेश कृष्ण और IPS राकेश शंकर को जबरन  रिटायर किया गया है। वहीं सरकार के इस फैसले से नाराज अमिताभ ठाकुर ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। साथ ही उन्होंने अपने आवास के सामने जबरिया रिटायर्ड  का पर्चा चस्पा कर दिया है।

गौरतलब है कि,अमिताभ ठाकुर 1992 बैच के IPS है जो कि मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। वह अच्छे लेखक, कवि और आरटीआई एक्टिविस्ट भी हैं। उत्तर प्रदेश की बीती सपा सरकार में उन्होंने सीधे तौर पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह के खिलाफ धमकी का केस भी दर्ज कराया था। इसके बाद अखिलेश सरकार ने भी उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया। यही नहीं अमिताभ ठाकुर के खिलाफ कई विभागीय कार्रवाई भी हो चुकी हैं। अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर भी आरटीआई एक्टिविस्ट हैं। अमिताभ ठाकुर ने योगी सरकार में भी कई बार बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर आवाज उठाई है। जिसके खिलाफ सरकार ने जबरिया रिटायर्ड कर दिया है। वहीं अब यह मामला राजनीतिक तूल पकड़ रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static