UP के लाल का पंजाब में जलवा: जौनपुर के IPS गौरव यादव बने CM मान के विशेष प्रधान सचिव, गांव में खुशी की लहर

punjabkesari.in Wednesday, Apr 06, 2022 - 09:21 PM (IST)

जौनपुर: भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1992 बैच के अधिकारी गौरव यादव को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष प्रधान सचिव नियुक्त किये जाने पर उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले खुशी की लहर है। इतना ही नहीं यादव, सीमावर्ती और खालिस्तानी अलगाववादियों से निपटने का लम्बा अनुभव भी रखते हैं।            

पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) पद पर तैनात गौरव को बुधवार को मुख्यमंत्री का विशेष प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। वह जौनपुर जिले के बख्शा थाना क्षेत्र के बेलापर गांव के निवासी हैं। उनकी नियुक्ति से पूरे जिले में खासकर उनके गांव का गौरव बढ़ने से खुशी की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के एडीजीपी गौरव इस समय पंजाब पुलिस के आधुनिकीकरण इकाई की कमान संभाल रहे हैं। उनके पास यह दायित्व नयी नियुक्ति के बाद भी बना रहेगा। उन्हें मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव का दायित्व अतिरिक्त प्रभार के रूप में मिला है।       

गौरव पंजाब पुलिस में अब तक विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। बेलापार गांव में रह रहे गौरव के चाचा आदित्य नारायण यादव बलई ने बताया कि गौरव के पिता भगवती प्रसाद यादव सेवानिवृत्त कर्नल हैं और इस समय वह लखनऊ में रह रहे हैं। गौरव की शिक्षा दीक्षा कानपुर, लखनऊ और दिल्ली में हुई है।      

गांव के स्कूल में उन्हें पढ़ाने वाले शिक्षक दीपक यादव, लालसाहब यादव, दिनेश कुमार यादव आदि ने बताया कि गौरव की तैनाती से पूरा गांव गौरवान्वित हैं। जौनपुर जिले में ऐसे कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी हैं जो महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवा दे रहे हैं।

Content Writer

Mamta Yadav