विकास दूबे कांड: IPS नीलाब्जा चौधरी और अनंत देव तिवारी पर कसा शिकंजा, गृह मंत्रालय ने जांच के दिए आदेश

punjabkesari.in Monday, Jun 20, 2022 - 06:40 PM (IST)

कानपुर: जिले के बहुचर्चित बिकरु कांड के मामले में IPS नीलाब्जा चौधरी और अनंत देव तिवारी पर शिकंजा कसा हुआ है। दरअसल,  गृह मंत्रालय ने दोनों IPS को क्लिनचिट देने के मामले में जांच करने का आदेश दिया है। जॉइंट सेक्रेटरी और UP मुख्य सचिव DS मिश्रा करेंगे जांच। बता दें कि SIT ने जांच में अनंत देव को जांच में दोषी ठहराया था। 

बता दें कि 2 जुलाई 2020 को कानपुर में बहुचर्चित बिकरू कांड हुआ था, जिसमें विकास दुबे और उसके गुर्गों ने उन्हें पकड़ने के लिए गांव पहुंची पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस घटना ने तब खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद पुलिस ने विकास दुबे के कई साथियों को एनकाउंटर में मार गिराया था, जबकि खुद विकास फरार हो गया था। पुलिस ने कुछ दिनों बाद उसे मध्य प्रदेश के उज्जैन में पकड़ा था। हालांकि यूपी लाने के दौरान रास्ते में कथित रूप से फरार होने के दौरान पुलिस की गोलियों से उसकी मौत हो गई थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static