IPS Transfer In UP : प्रदेश में 22 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 4 अधिकारी प्रतिक्षारत

punjabkesari.in Thursday, Jan 12, 2023 - 06:22 PM (IST)

लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह) : उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को बड़े स्तर पर प्रदेश भर में तैनात 22 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस तबादले में जहां 18 अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। वहीं 4 अफसरों को प्रतिक्षारत कर दिया गया है।

इन्हें मिली नई जिम्मेदारी
प्रशासनिक फेरबदल के बाद संजीव सुमन के SSP मुजफ्फरनगर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं गणेश प्रसाद साहा को SP लखीमपुर बनाया गया है। B B G T S मूर्ति को SP कानपुर देहात के पद पर नई तैनाती दी गई है। सौरभ दिक्षित को SP कासगंज,  दीपक भूकर DCP प्रयागराज, अभिषेक शर्मा SP हापुड़, संजीव कुमार SSP इटावा, सत्यजीत कुमार गुप्ता SP संतकबीरनगर, केशव कुमार SP बलरामपुर, प्राची सिंह SP श्रावस्ती, विनोद कुमार SP मैनपुरी, विराज राजा SP जालौन, सोनम कुमार DCP आगरा, राजेश कुमार सक्सेना सेनानायक 25वीं बटालियन रायबरेली, हेमंत कुटियाल SP विशेष रेंज सुरक्षा बटालियन, अरविंद कुमार मौर्य SP यातायात निदेशालय, अनिरुद्ध कुमार SP R A  मेरठ बनाए गए है। वहीं रवि कुमार को DCP गाजियाबाद का पदभार दिया गया है।



4 IPS अफसर किए गए प्रतिक्षारत
एक तरफ शासन ने जहां 22 में से 18 IPS अफसरों को नई तैनाती दे दी है। वहीं 4 IPS अफसरों को  प्रतीक्षारत (Waiting) कर दिया है। लंबे समय से SSP मुजफ्फरनगर रहे विनीत जयसवाल को पुलिस मुख्यालय लखनऊ से अटैच कर प्रतीक्षारत कर दिया है। वहीं  SP मैनपुरी कमलेश कुमार दीक्षित पर भी शासन की गाज गिरी है। शासन ने इन्हें भी प्रतीक्षारत कर दिया है। वहीं SP इटावा जय प्रकाश सिंह को भी प्रतिक्षारत कर दिया गया है। SP कानपुर देहात सुनीति को भी प्रतीक्षारत कर दिया गया है। 

वहीं 1 IAS का भी हुआ तबादला
IPS अफसरों के तबादले के बाद शासन ने एक IAS पवन कुमार अग्रवाल का तबादला भी किया है। उन्हें विशेष  सचिव लोक निर्माण विभाग से निदेशक समाज कल्याण बनाया गया है। 

ये भी पढ़ें...  UP Politics : भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, 26 जनवरी से होगा शुरु

इस वक्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे है और देश जोड़ने की बात कर रहे है। इस यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी ने 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू किया था।

Content Editor

Prashant Tiwari