पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हुआ इनामी बदमाश इसरान

punjabkesari.in Tuesday, Jul 04, 2017 - 12:48 PM (IST)

शामलीः शामली के कोतवाली क्षेत्र के मेरठ करनाल रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने कुख्यात मुकीम उर्फ काला गैंग के बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया बदमाश 7 माह पूर्व जेल से फरार हुआ था। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

सर्राफ को लुटने के इरादे से आए थे बदमाश
जानकारी के अनुसारल कुछ बदमाश मेरठ करनाल रोड पर विजय चौक पर एक सर्राफ व्यापारी के यहां लूट करने के इरादे से घूम रहे थे। गश्त कर रही पुलिस ने संदिग्ध देखा तो बदमाश भागने लगे गए। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरु कर दी।

पुलिस व बदमाशों में घण्टों चली फायरिंग
पुलिस और बदमाशो के बीच कई किलोमीटर तक राउण्ड फायरिंग चलती रही। फायरिग में बदमाश इसरार को गोली लग गई। जिससे व घायल हो गया है। घायल हुए साथी को छोड अन्य बदमाश फरार हो गए है। मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी भी घायल हो गए है।

जेल से फरार था इनामी बदमाश
वहीं पकडा गया शातिर बदमाश इसरान पुत्र महताब जनपद सहारनपुर के बाढीमाजरा का रहने वाला है। जो 15 हजार का ईनामी है। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात बदमाश कांगा का रिश्तेदार था और उसका बाया हाथ माना जाता था। कांगा की मौत के बाद इसरार मुकिम गैंग में शामिल हो गया था। और 7 माह पूर्व जेल से पेशी पर जाते समय पुलिस को चकमा दे कर फरार हो गया था।