बुलंदशहर से दबोचा गया ISI का एजेंट, आर्मी कैंट का नक्शा बरामद

punjabkesari.in Saturday, Oct 27, 2018 - 12:17 PM (IST)

बुलंदशहरः हाल ही में मेरठ से एक भारतीय सेना का जवान कंचन सिंह संदिग्ध रुप से पकड़ा गया था। इसके बाद भारतीय जांच एजेंसी हरकत में आ गईं हैं। एक बार फिर जांच एजेंसियों के हाथ ऐसी ही बड़ी सफलता लगी है। अब आईएसआई के एजेंट जाहिद को शुक्रवार रात बुलंदशहर से पकड़ा गया है। उसके पास से आर्मी कैंट का एक नक्शा और गोपनीय दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। इस बात की जानकारी मिलते ही कई सुरक्षा जांच एजेंसियां बुलंदशहर पहुंच गई हैं। 

जानकारी के मुताबिक, जाहिद बुलंदशहर के खुर्जा नगर का रहने वाला है। वह मेरठ कैंट के कुछ फोटोग्राफ्स पाकिस्तान भेजकर बुलंदशहर लौट रहा था। वह 2012 और 2014 में वीजा से पकिस्तान गया था। संदिग्ध के रिश्तेदार पाकिस्तान में बताए जा रहे हैं। जाहिद के परिवार की आर्थिक हालात कमजोर है। उसके बैंक अकाउंट में 5 लाख रुपये होना बताया गया। पुलिस ने उसके बैंक की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। शनिवार को सुरक्षा एजेंसी बैंकों से संपर्क करेंगी।

Deepika Rajput