गुजरात से ISI एजेंट रजक भाई गिरफ्तार, पाकिस्तानी जासूस राशिद से है संबंध
punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2020 - 01:45 PM (IST)
लखनऊः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने ISI एजेंट रजकभाई को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एजेंट मुंद्रा पोर्ट पर सुपरवाइजर का काम करता था। ये मामला उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के निवासी मोहम्मद राशिद की गिरफ्तारी से संबंधित है। राशिद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
NIA ने कहा कि जांच के दौरान ये पता चला कि आरोपी राशिद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के अधिकारियों के संपर्क में था और वो दो बार पाकिस्तान का दौरा भी कर चुका था।
NIA Arrests an ISI Agent from Kachchh, Gujarat in Defence/ISI UP Case ( RC 3/2020/NIA/LKW) pic.twitter.com/Yma92xvEz7
— NIA India (@NIA_India) August 31, 2020