‘इस्लाम कहता है जिसने मदद किया उसे धोखा मत दो, जो सच्चा मुस्लमान होगा वो आंख बंद करके कमल का बटन दबाएगा’

punjabkesari.in Thursday, Aug 19, 2021 - 09:35 AM (IST)

सीतापुरः आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेजी से बढ़ती जा रही है। ओबीसी, हिंदू-मुस्लिम, ब्राह्मण व दलित आदि मुद्दों पर एक बार फिर से दलों का दांव लगना शुरू हो गया है। इसी क्रम में जन आशीर्वाद यात्रा के तहत सीतापुर के बिसवां विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के नेता कौशल किशोर ने कहा कि जो सच्चा मुस्लमान होगा वो आंख बंद करके कमल का बटन दबाएगा।

बसपा को BMD तो सपा को BMY और हमें सर्व समाज का वोट चाहिए
उन्होंने कहा कि इस्लाम में कहा गया है कि जो आपकी मदद करता है उसे धोखा देने का काम नहीं करना है बल्कि ईमान को दुरस्त रखते हुए उसकी मदद करने का काम करना है। कौशल किशोर ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के  अनाज मुफ्त देने का काम किया, आवास देने का काम किया। इतना ही  नहीं उन्होंने कहा कि बसपा को जहां BMD यानी ब्राह्मण, मुस्लिम व दलित का वोट चाहिए वहीँ सपा को भी सिर्फ BMY यानी ब्राह्मण, मुस्लिम व यादव का वोट चाहिए। जबकि हमारी पार्टी भाजपा को सर्व समाज का वोट चाहिए।

 

Content Writer

Moulshree Tripathi