पिता के नक्शेकदम पर अरुण राजभर, बोले- भाषा ही सपाइयों को पहुंचा रही गर्त में

punjabkesari.in Sunday, Nov 20, 2022 - 09:04 AM (IST)

लखनऊः सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बाद अब उनके बेटे अरुण राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि भाषा की सपाइयों को गर्त में पहुंचा रही है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि सुभासपा अवसरवादिता की राजनीति नहीं न्याय की राजनीति करती है। सत्ता की राजनीति नहीं करती। गरीब, वंचित, पिछड़े, अति पिछड़े को हक अधिकार दिलाने की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नीचे से ऊपर तक के नेता सब अपराधी प्रवृत्ति की भाषा बोलते हैं। जनता क्या इनका साथ देगी।

जो एसी से बाहर नहीं निकलता चुनाव क्या जीतेगीः ओम प्रकाश राजभर
बुधवार को जिले के दौरे पर पहुंचे सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने मैनपुरी व खतौली में होने वाले उपचुनाव को लेकर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी मजबूती से लड़ेगी और चुनाव में जीत दर्ज करेगी। इसके साथ ही उन्होंने सपा मुखिया पर भी जमकर निशाना साधा कहा जो व्यक्ति एसी से बाहर नहीं निकलेगा वो चुनाव कैसे जीतेगा ? उन्हें लगता है कि वो घर में बैठ कर चुनाव जीत सकते है तो सपना देखते रहे।

लोकसभा उपचुनाव के बाद टूटा था गठबंधन
गौरतलब है कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और सपा का गठबंधन लोकसभा उपचुनाव के बाद गठबंधन टूट गया था। उस वक्त सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश के करीबीयों पर तंज कसते हुए कहा था कि जो लोग बूथ नहीं जीत सकते है वो अखिलेश के सलाहकार है। उन्होंने कहा कि हमें तलाक मंजूर है। 2024 में सब कुछ साफ हो जाएगा। उन्होंने लोकसभा उपचुनाव में सपा की हार को लेकर भी उस वक्त सवाल उठाए थे। राजभर ने कहा कि अखिलेश ने हमारी बात नहीं मानी। जिसकी वजह से पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। 

Content Writer

Ajay kumar