सपा नेता आजम खान का जबरा फैन! रिहाई के लिए भगवान के सामने जलाए है दिए

punjabkesari.in Monday, Feb 28, 2022 - 06:10 PM (IST)

रामपुर: उत्तर प्रदेश की राजनीति में सपा नेता आजम खान हमेशा से ही चर्चा का विषय बने रहते हैं। एक पक्ष उन्हें विलेन बना कर पेश करता आ रहा है, लेकिन दूसरे पक्ष के लिए आजम खान हमेशा से हीरो रहे हैं। रामपुर के थाना गंज इलाके के निवासी विक्की राज के लिए आजम खान आज भी हीरो हैं। विक्की राज ने परिवार के साथ मिलकर आजम खान की रिहाई के लिए पूजा पाठ कर रहे हैं। अपने घर में बने मंदिर में विक्की राज भगवान की प्रतिमा के सामने दीपक जलाकर आजम की रिहाई के लिए मन्नत मांगी है। विक्की का कहना है कि आजम खां के खिलाफ साजिश के तहत सौ से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आजम खां को जेल गए दो साल हो गए और इससे रामपुर के लोगों को बहुत ज्यादा तकलीफ है।

वहीं दो साल से जेल में बंद आजम खान इस बार भी रामपुर से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। आजम के बेटे अब्दुल्लाह ने भी लोगों से समर्थन देने की भावुक अपील की है। वहीं विक्की राज जैसे आजम के चाहने वाले भी उनकी रिहाई के लिए पूजा पाठ कर रहे हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि दो साल से जेल में रहने के बावजूद आजम खान के समर्थन में कोई कमी नहीं आई है। 


 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj