राहुल गांधी को लेकर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने दिया बड़ा बयान

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2023 - 06:42 PM (IST)

अयोध्याः गुजरात की सूरत कोर्ट ने मानहानि मामले में गुरुवार को राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। इस फैसले के बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द कर दिया है। राहुल गांधी पर सजा को लेकर सियासत तेज हो गई है। जहां विपक्षी दल राहुल गांधी के समर्थन में जुटे हैं वहीं भाजपा और उनके सहयोगी दल इसे सही बता रहे हैं। अब राहुल गांधी को लेकर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस वही पार्टी है जिसने मर्यादा पुर्षोत्तम भगवान राम को काल्पनिक बताया था। राम सेतु को नकार दिया था। इतिहास गवाह है प्रभु श्रीराम का जिसने जिसने अपमान किया है उसका विनाश हुआ है। राक्षस राज रावण का भी यही हाल हुआ था। रहा नुकुल को को बलिहारा, अब कांग्रेस का भी वही शुरू हो गया है। आज खुशी का दिन है।

सत्यमेव जयते
आचार्य ने कहा कि- सत्यमेव जयते, सत्य परेशान भले हो लेकिन पराजित कभी नहीं होता है। माननीय नरेंद्र मोदी पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं। पूरे विश्व में उनकी लोकप्रियता है। जब मोदी जी के सरनेम को लेकर राहुल गांधी अमर्यादित दिप्पणी करते थे तो हम सभी देशवासियों को गहरा आघात पंहुचता था।हम लोग व्यथित होते थे और इंतजार करते थे कि कभी न कभी न्याय मिलेगा। आज न्यायपालिका से न्याय मिल गया है। आज पूरे देश में हंसी-खुशी का माहैल है। आज हमने कई जगह मिठाई बांटी, चाय बांटी और कार्यक्रम का आयोजन किया।



आचार्य प्रमोद कृष्णम की कुत्ते की तुलना
आचार्य प्रमोद कृष्णम के बयान पर पलटवार करते हुए आचार्य ने उनकी तुलना कुत्ते से कर डाली। कहा कि जब कुत्ता रोटी खाता है तो पूंछ हिलाता। कुछ लोग एसे भी हैं जो अपने नमक का फर्ज अदा कर रहे हैं। बता दें कि राहुल गांधी पर आए फैसले पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रमोद कृष्णम ने इसे काला दिवस बता दिया था।


अफजल गुरू के समर्थन में भी निकले थे एसे लोग
अफजल गुरू को जब फांसी हुई थी तो उसके भी कुछ हमदर्द निकल गए थे। आतंकवादियों को भी बचाने के लिए कुछ गद्दार एसे हैं जो अपने सेना पर पत्थरबाजी करते हैं। काला दिवस मनाने वाले जितने लोग हैं वो सब देश विरोधी हैं। जो देशप्रेमी हैं वो आज खुशी मना रहे हैं। देशभर में मिठाईयां बांट रहे हैं। मैं तो आज बहुत खुश हूं।

कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार हो रहा
आचार्य यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का हमलोगों का सपना आज से गति पकड़ लिया है। कांग्रेस मुक्त का मतलब है रामराज्य की शुरुआत।

Content Writer

Ajay kumar