जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज का निधन, योगी ने दी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2019 - 01:46 PM (IST)

लखनऊः सुग्रीवकिला पीठाधीश्वर स्वामी जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज का आज भोर में निधन हो गया वे99वर्ष के थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि सुग्रीव किला, अयोध्या के जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के निधन पर गहरा दुःख पहुंचा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देनेवाले प्रकांड विद्वान जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज का निधन धर्म समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। जगद्गुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए स्वामी जी के अनुयायियों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

बता दें कि स्वामी जगद्गुरु ने राममन्दिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके सम्पूर्ण भारत में कई आश्रम संचालित हैं जिसमें अयोध्या के अलावा वृन्दावन धाम, सुल्तानपुर ,बहराइच,लुधियाना,विहार में ऐसे कई आश्रम हैं गौ सेवा,ब्राह्मण सेवा संचालित है। 

Ruby