कैंसर से जिंदगी की जंग हार गया सभी का चहेता एक्टर! पत्नी और 6 बच्चों को छोड़ गया अकेला, 48 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया....
punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 04:04 PM (IST)
UP Desk : हॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता James Van Der Beek का 48 साल की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार सुबह उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए बयान के जरिए परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की।
परिवार ने जारी किया भावुक बयान
सोशल मीडिया पर जारी संदेश में परिवार ने लिखा, "हमारे प्यारे जेम्स डेविड वैन डेर बीक आज सुबह शांति से गुज़र गए। उन्होंने अपने आखिरी दिन हिम्मत, विश्वास और शालीनता के साथ बिताए। इस कठिन समय में हम परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील करते हैं।"

पत्नी ने मांगी आर्थिक सहायता
अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता की पत्नी किम्बर्ली वैन डेर बीक ने परिवार की मदद के लिए GoFundMe कैंपेन का लिंक साझा किया। कैंपेन विवरण में बताया गया कि लंबे समय से चल रहे मेडिकल केयर और कैंसर से जंग के कारण परिवार पर आर्थिक दबाव बढ़ गया था।
‘डॉसन क्रीक’ से मिली वैश्विक पहचान
जेम्स वैन डेर बीक को खास पहचान Dawson’s Creek में निभाए गए ‘डॉसन लीरी’ के किरदार से मिली। यह सीरीज़ 1998 से 2003 तक प्रसारित हुई और युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय रही। शो ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्टारडम तक पहुंचाया।
यह भी पढ़ें : 'रामायण' बनाने वाले रामानंद सागर के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, उनके बेटे का हुआ निधन, शोक में डूबी पूरी इंडस्ट्री!
फिल्मों और रियलिटी शो में भी सक्रिय रहे
टेलीविजन के अलावा वैन डेर बीक ने ‘Varsity Blues’ (1999), ‘Texas Rangers’ (2001) और ‘The Rules of Attraction’ (2002) जैसी फिल्मों में अभिनय किया। 2019 में उन्होंने Dancing with the Stars में भी भाग लिया, जहां उनके प्रदर्शन को सराहा गया।
बीमारी पर खुलकर की थी बात
हाल के महीनों में अभिनेता सोशल मीडिया के जरिए प्रशंसकों से जुड़े रहे। अपने 48वें जन्मदिन पर उन्होंने कैंसर और जीवन के संघर्ष पर भावुक संदेश साझा करते हुए विश्वास और आत्मस्वीकृति पर विचार व्यक्त किए थे।

