UP Election 2022: जन अधिकार पार्टी, AIMIM और बामसेफ का हुआ गठबंधन

punjabkesari.in Saturday, Jan 22, 2022 - 04:53 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राजनीतिक जमीन तलाश कर रहें AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को आखिरकार सहयोगी दल मिल गए। इस विधानसभा के चुनाव में ओवैसी बाबू सिंह कुशवाह की जनाधिकार पार्टी और बामसेफ के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

आज लखनऊ में प्रेस वार्ता करते हुए ओवेसी ने इस गठबंधन का ऐलान किया। बता दें कि गठबंधन में तय किया गया है कि पार्टी सत्ता में के बाद  पांच साल में 2 मुख्यमंत्री रखेगी, एक ओबीसी से एक मुस्लिम वर्ग से। इसके साथी 3 उप मुख्यमंत्री बनाने का फॉर्मूला बनाया गया है। 
 

Content Writer

Imran