22 जनवरी को मेरठ में होगी जन जागरण रैली, BJP के प्रदेश महामंत्री ने लोगों से की ये अपील

punjabkesari.in Monday, Jan 20, 2020 - 06:24 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर पहुंचे बीजेपी के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कार्यकर्ताओं से खास बातचीत की। यहां पाठक ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से सीएए के समर्थन में 22 जनवरी को मेरठ में होने वाली विशाल रैली में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की।

बता दें कि सहारनपुर पहुंचे बीजेपी प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने बताया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) क्या है, इसकी सही जानकारी लोगों को मिले जिसको लेकर मेरठ के शताब्दी मैदान में जन जागरण रैली की जा रही है जिसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वयं संबोधित करेंगे। प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे इसके लिए पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सभी को जन जागरण रैली के विषय में जानकारी दें। उन्होंने बताया कि जन जागरण रैली में पश्चिमी क्षेत्र के 9 जिलों के लोग सम्मिलित होंगे। प्रत्येक विधानसभा से भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसको लेकर वह सहारनपुर पहुंचे हैं।

इस दौरान उन्होंने सहारनपुर वासियों से मेरठ के शताब्दी मैदान में 22 जनवरी को होने जा रही नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर जन जागरण रैली में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाकर झूठ बोलकर कुछ लोगों को भड़काकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जबकि कोई यह बताने को तैयार नहीं है कि आखिर नागरिकता संशोधन अधिनियम में ऐसा क्या है जिसका वह विरोध कर रहे हैं। जबकि नागरिकता संशोधन अधिनियम किसी की नागरिकता छीनने का नहीं बल्कि नागरिकता देने का कानून है।

 

 

Ajay kumar