Janata Darshan: CM ने लगाया जनता दरबार, सुनी फरियादियों की फरियाद...बोले- 'हर किसी को मिलेगा आवास'

punjabkesari.in Monday, Jun 05, 2023 - 12:57 PM (IST)

Janata Darshan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में है। आज अपने जन्मदिन के अवसर पर सीएम ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर पर जनता दरबार लगाया। जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने जहां पहुंचे 400 लोगों की समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री एक-एक कर सबके पास गए और उनकी समस्या सुनी। इसके बाद उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया की सभी की समस्या का समाधान होगा और सबको न्याय मिलेगा। इसके लिए उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए।



बता दें कि, हमेशा की तरह सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर विधि विधान से दर्शन पूजन किया। इसके बाद मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे। सबकी समस्याओं को सुनते हुए आश्वस्त किया हर समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी व संतुष्टिपरक निस्तारण किया जाएगा। जनता दर्शन में उन्होंने करीब 400 लोगों की फरियाद सुनीं। इसमें बड़ी संख्या महिलाएं आपनी समस्या लेकर पहुंची। इस दौरान सरहरी से आई एक महिला ने आवास की समस्या बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराया जाए।

यह भी पढ़ेंः CM Yogi News: CM योगी के जन्मदिन पर आज 'अजय टू योगी आदित्यनाथ' पुस्तक का होगा विमोचन



वहीं, कुछ लोग जमीन कब्जा करने की शिकायत लेकर पहुंचे। इस पर उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को सीएम ने भरोसा दिलाया कि पैसे के अभाव में किसी इलाज नहीं रुकने पाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस्टीमेट की प्रक्रिया को प्राथमिकता पर पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराएं। शासन से इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। ऐसे सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए है।  

Content Editor

Pooja Gill