जौनपुर: आम के बाग में 6 मोर मिले मृत, जहर दिए जाने की आशंका

punjabkesari.in Sunday, Mar 31, 2019 - 05:07 PM (IST)

 

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र में रविवार को एक आम के बाग में 6 मोर मृत मिले। इन्हें जहर दिए जाने की आशंका है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दौलतपुर गांव के निवासी संदीप धोबी पुत्र राम उजागिर धोबी ने अपने खेत के पास आम के बाग में मोरों को मृत देखा। उनके पास मक्के का दाना बिखरा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

उन्होंने बताया कि मोरों की मौत की जांच वन विभाग के पशु चिकित्सक डॉ. चंद्रभान भारशिव कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि जहरीला दाना देकर इनकी जान ली गई है।

Anil Kapoor