जौनपुर: पूर्व मंत्री पारस नाथ यादव का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2020 - 04:03 PM (IST)

जौनपुर: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री मल्हनी विधायक पारस नाथ यादव का उनके आवास पर आज निधन हो गया। विधायक लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। नेता के निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि बरसठी थाना क्षेत्र के कारो बनकट गांव निवासी पारसनाथ यादव की गिनती  मुलायम सिंह के करीबियों में होती है।

बता दें कि 1972 में बरसठी ब्लाक के गहरपुर ग्राम सभा से पहली बार ग्राम प्रधान चुने गए थे। सन् 1977 में पहली बार जिला पंचायत सदस्य बन गए। सन् 1984 में पहली बार बरसठी विधानसभा से विधायक हुए। राजनीति का अखाड़ा पारसनाथ यादव ने बरसठी ब्लाक से ही शुरू की थी। जौनपुर सदर लोकसभा सीट से 2 बार समाजवादी पार्टी के सांसद रहे। पहली बार 1998 में सांसद बने। 1999 में उपचुनाव हुआ तो स्वामी चिन्मयानंद से हार गए। 2004 में तत्कालीन गृह राज्य मंत्री रहे स्वामी चिन्मयानंद को हरा कर 1999 का बदला ले लिया।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधायक के निधन शोक जताया। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी पार्टी उनके साथ है। भगवान उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। साथ हीं उन्होंने अंतिम संस्कार में शामिल होने की बाद कही है।

सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी ने लिखा, पारस नाथ यादव जी के निधन पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उधर सैयद अब्बास अली जैदी  लिखा  माजवादी आंदोलन के वरिष्ठ नेता , हम सब के आदरणीय पूर्व सांसद पूर्व कैबिनेट मंत्री आदरणीय पारसनाथ यादव जी के निधन से हम सबने एक सरपरस्त, एक संघर्शील नेता और एक बेहतरीन वक्ता खो दिया ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

Edited By

Ramkesh