Jaunpur News: ''जहर खा लूंगा, लेकिन धनंजय सिंह के आगे नहीं झुकूंगा'', भाजपा नेता ने की आत्महत्या की कोशिश

punjabkesari.in Saturday, May 20, 2023 - 04:16 PM (IST)

लखनऊ/जौनपुरः माफियागिरी के तमाम जघन्य आरोप होने के बाद भी खुलेआम घूमने वाले पूर्वांचल के माफिया पूर्व सांसद धनंजय सिंह जो कि फरारी के दौरान क्रिकेट मैच खेल कर चर्चा में आए थे। उनके अत्याचार से पीड़ित होकर जौनपुर के स्थानीय भाजपा नेता भोले सिंह ने वीडियो जारी का अपनी व्यवस्था बताने के बाद जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है।



बता दें कि, कल रात उनके भाजपा नेता भोले सिंह ने स्थानीय पुलिस अधिकारी त्रिवेणी सिंह एवं माफिया धनंजय सिंह पर गठजोड़ का आरोप लगाते हुए उसे तथा उसके परिवार को पीड़ित करने का आरोप लगाया था। भोले सिंह ने अपने द्वारा जारी किए गए वीडियो में विस्तार से बताया कि किस तरह से धनंजय सिंह लोगों को लूट कर जनसेवक के नाम पर ढोंग रच रहा है और उसे अपने चरणों में झुकाने के लिए पुलिस अधिकारी त्रिवेणी सिंह नरेंद्र सिंह माफिया के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं।



भाजपा नेता ने रोते हुए अपनी व्यवस्था बताई और बताया कि, कल 12:00 बजे में जहर खाकर आत्महत्या कर लूंगा। लेकिन योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार में भी अपने भाजपा नेता के आंसू और उसके दिल से निकली आवाज किसी ने नहीं सुनी और अंतः एक कर्तव्यनिष्ठ जुझारू एवं समर्पित भाजपा नेता को जौनपुर में धनंजय सिंह जैसे माफिया के चलते खो दिया। इस दर्दनाक हादसे के चलते आज जौनपुर के भाजपा नेता पूरी तरह सन्नाटे में है। नाम न बताने की शर्त पर कई भाजपा नेताओं ने यह बात कही कि आखिर सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है कि धनंजय सिंह जैसे माफिया को पोषित किया जा रहा है।



भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि, धनंजय सिंह जिस तरह से भाजपा सरकार में खुलेआम गुंडई वसूली कर रहा है और अब स्थिति ऐसी आ गई है कि भाजपा के नेता ही उस से तंग आकर आत्महत्या कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में बचाव का कोई रास्ता नहीं दिख सकता है। सूचना यह भी है कि जल्द ही भाजपा के कुछ नेता सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर धनंजय सिंह के आतंक और उनको पोषित किए जाने के लिए शिकायत करेंगे। 

Content Editor

Pooja Gill