जौनपुर: पूर्व सांसद धनंजय सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला?

punjabkesari.in Monday, May 11, 2020 - 10:17 AM (IST)

जौनपुर: एक कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर को अपहरण और धमकी देने के मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। लाइन बाजार पुलिस ने धनंजय सिंह को सोमवार तड़के उनके कालीकुत्ती स्थित आवास से गिरफ्तार किया।

इस मामले में पचहटिया स्थित जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल ने लाइन बाजार थाने में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ तहरीर देकर अपहरण और धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को भारी पुलिस बल के साथ आवास से गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि धनंजय सिंह 27 साल की उम्र में साल 2002 में रारी (अब मल्हनी) विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतकर सबको चौंका दिया था। वह दोबारा इसी सीट पर छ्वष्ठ के टिकट से जीते। फिर धनंजय सिंह बसपा में शामिल हुए। वर्ष 2009 में वह बसपा के टिकट पर जीत दर्ज कर जौनपुर से सांसद हुए। इससे पहले तीन दशक तक जौनपुर की लोकसभा सीट से बसपा नहीं जीत पाई थी।

धनंजय सिंह को बसपा सुप्रमो मायावती ने साल 2011 में पार्टी से निकाल दिया था। बसपा से अलग होने के बाद भी धनंजय सिंह अपने समर्थकों के दम पर राजनीति में खुद को असरदार बनाए रहे। जौनपुर से वर्ष 2014 में निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ा था, मगर हार गए। साल 2017 में धनंजय सिंह मल्हनी सीट से निषाद पार्टी के बैनर से विधानसभा चुनाव लड़े थे, तब दूसरे स्थान पर रहे थे। हालांकि, साल 2019 का लोकसभा चुनाव वह नहीं लड़े।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static