शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री! ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं मशहूर Actress का निधन, मिली ऐसी मौत....
punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 04:57 PM (IST)
Jaya Vahini Death : तेलुगु फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेत्री जया वाहिनी का बुधवार शाम उनके पैतृक निवास विजयनगरम में निधन हो गया। वह लंबे समय से ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
करीबी दोस्त ने की निधन की पुष्टी (Jaya Vahini Death)
जया वाहिनी के निधन की पुष्टि उनकी करीबी मित्र और अभिनेत्री कराटे कल्याणी ने सोशल मीडिया के माध्यम से की। उन्होंने भावुक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी सहेली को बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन बीमारी के आगे वह हार गईं। कल्याणी और जया बचपन से दोस्त थीं और विजयनगरम में दोनों के घर भी एक-दूसरे के करीब स्थित थे।
यह भी पढ़ें : ‘UP छोड़ो, बंगाल आओ…मुसलमान वहां सेफ नहीं’, मौलाना जर्जिश अंसारी ने तकरीर में दिया भड़काऊ बयान, Video Viral
मेहनत और संघर्ष से फिल्मी दुनिया में बनाई पहचान
1978 में जन्मी जया वाहिनी ने कड़ी मेहनत और संघर्ष के साथ अभिनय जगत में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ कई लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया, जहां उन्हें खासतौर पर नकारात्मक भूमिकाओं के लिए सराहा गया। उनकी दमदार आवाज, प्रभावशाली अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें दर्शकों के बीच अलग पहचान दिलाई। उन्होंने ‘रघुपति वेंकैया नायडू’ समेत कई फिल्मों में अहम किरदार निभाए। उनकी आखिरी फिल्म ‘बहिरभूमि’ रही। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय थीं और रील्स के जरिए अपने प्रशंसकों से जुड़ी रहती थीं।
यह भी पढ़ें : बर्फीली वादियों में महिला ने कपड़े उतार किया डांस, इंटरनेट पर गर्दा काट रहा Video, लोग बार-बार कर रहे प्ले... बोल्ड कंटेंट पर फिर माहौल गर्म!
सोशल मीडिया पर आर्थिक मदद की अपील
इलाज के दौरान जया वाहिनी को आर्थिक कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा। उनके इलाज के लिए कराटे कल्याणी ने सोशल मीडिया पर मदद की अपील की थी, जिसके बाद कई कलाकारों और प्रशंसकों ने सहयोग किया। हालांकि बीमारी गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी थी। अपने अंतिम दिनों में वह विजयनगरम में ही रहीं।
जया वाहिनी के निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को गहरा आघात पहुंचा है। साथी कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और एक संघर्षशील कलाकार के रूप में याद किया।

