यूपी विधानसभा चुनाव 2022: जयंत चौधरी बड़ा ऐलान- समाजवादी पार्टी से जल्द होगा गठबंधन

punjabkesari.in Saturday, Nov 20, 2021 - 03:16 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारी में जुटी है। इसी क्रम में RLD के अध्यक्ष जयंत चौधरी भी चुनाव की तैयारी में जुटे है। जयंत चौधरी ने विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी से गठबंधन का ऐलान कर चुके है।

उन्होंने कहा कि गठन को लेकर सब कुछ तय हो चुका है सिर्फ औपचारिक ऐलान जल्द ही किया जाएगा।  वहीं एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा के शासन से प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी है। जब मीडिया ने कृषि कानून वापसी पर सवाल करते हुए कहा कि सरकार ने कृषि कानून को वापस ले लिया है तो क्या? आप भाजपा के साथ गठबंधन कर सकते है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का युवा बेरोजगार है, मगाई चरम पर है, महिलाएं भाजपा राज में  सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजपा ने सिफर् बड़े बड़े वादे किए है।  आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static